बिजनौर, मार्च 6 -- ईद के त्योहार के मद्देनज़र नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। चेयरमैन फैसल वारसी और अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल ने ईदगाह पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर ही रंग-रोगन का कार्य शुरू कराया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ईद की नमाज़ से पहले ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, चूना छिड़काव और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारे और खुशियों का पैगाम देता है, इसलिए नगर पालिका की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और काम में लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी गई।नगर में ईद की तैयारियां तेज, ईदगाह में रंग-...