लोहरदगा, मार्च 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। पवित्र माह रमज़ान अपने अंतिम पड़ाव पर है। ईद को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल चरम पर पहुंच गया है। जिले के शहरी क्षेत्र के साथ-साथ कुड़ू, किस्को, सेन्हा, भंडरा और कैरो सहित सभी प्रखंडों में ईद की तैयारियों को लेकर बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो चुके हैं। जमकर खरीददारी हो रही है। जानकारों के अनुसार इस वर्ष ईद का चांद 19 या 20 मार्च को दिखाई दे सकता है, जिसे लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चांद दिखते ही ईद मनाने की तैयारी पूरी हो जाएगी। लोहरदगा शहर के मुख्य बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इफ्तार के बाद रोजेदार परिवार सहित खरीददारी करने निकल रहे हैं। पावरगंज, सोमवार बाजार, थाना चौक, अपर बाजार, महावीर चौक इलाके में खासतौर पर कपड़े की दुकानों, जूते-चप्पल, ड्राई फ्रूट...