लोहरदगा, मार्च 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया द्वारा ईद को लेकर ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज का समय तय किया गया है। अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी व सचिव शाहिद अहमद बेलू ने बताया कि ईद उल फितर नमाज की पहली जमात ईदगाह में सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी। ईदगाह में ईद-उल-फितर नमाज की इमामत जामा मस्जिद के खतीब व इमाम हजरत मौलाना कारी शमीम आलम रिजवी करेंगे। ईदगाह में नमाज के लिए जाने वालों से गुजारिश की गई है कि अपने साथ जायनमाज जरूर लेकर जाएंगे। दूसरी जमात की नमाज सुबह 8:45 बजे जामा मस्जिद और बेलाल मस्जिद को छोड़कर अन्य मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। यहां उन मस्जिदों के इमाम इमामत करेंगे। तीसरी और आखिरी जमात की नमाज सुबह 9:15 बजे जामा मस्जिद और बेलाल मस्जिद में अदा की जाएगी। जामा मस्जिद में इमामत हजरत हाफिज मेराज कराए...