उरई, मार्च 21 -- कोटरा। नगर के ईदगाह पर मुस्लिम भाईयों ने ईद -उल फितर की नमाज अदा की.ये त्योहार मुस्लिम भाईयों के लिए तमाम खुशियाँ लेकर आता है इसीलिए कई दिनों पहले से ही तयारियां शुरू हो जातीं हैं। इसको लेकर सुबह से ही बूढ़े बच्चे सभी अच्छी अच्छी पोशाकों मे नजर आये। ठीक आठ बजे पेश इमाम फजरुल रहमान के द्वारा ईदगाह पर नमाज अदा करवाई गयी। वहीं नगर के हिंदू भाई भी ईदगाह पहुंचे जहाँ एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बहुत बहुत मुबारकबाद दी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन आशाराम अग्रवाल, मूलचंद्र बुधोलिया, हाजी शकूर, हाजी कल्लू बक्स, हाजी हैदर मास्टर, हाजी शम्मी चच्चा, हाजी अली मुहम्मद, शान मुहम्मद आदि ने ईद मिलकर हिंदू मुस्लिम एकता को कायम रखने की मिसाल पेश की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...