पीलीभीत, मार्च 22 -- पीलीभीत। ईद उल फितर का त्योहार पूरे जिले में उत्साह से मनाया गया। ईदगाहों, मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन चैन की दुआ मांगी गई। ईदगाहों के आसपास मेले लगे, जिससे बच्चों ने खानपान की चीजें व खिलौने खरीदे। बाद में पूरे दिन ईद मिलने का सिलसिला चलता रहा। मेहमानों का स्वागत सेवइयों व अन्य पकवानों से किया गया। शहर के ईदगाह पर सुबह से ही नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। तयशुदा वक्त सुबह 10 बजे शाही इमाम मौलाना इजहार अहमद खां बरकारी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने देश की तरक्की और खुशहाली की दुआ की। ईदगाह के निकट ही नगर पालिका परिषद की ओर से नमाजियों के लिए स्वागत पंडाल लगाया गया। नमाज के दौरान डीएम ज्ञानेंद्र सिंह,एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा,एडीएम प्रसून द्धिवेदी,एएसपी...