मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर। ईद-उल-फितर की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जनपद को 9 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई है, जबकि सेक्टर स्तर पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। किसी को सडक पर नमाज अदा करने की इजाजत नही दी जाएगी। अगर कोई सडक पर नमाज पढता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। आगामी ईद की नमाज को लेकर जनपद में सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। जनपद ईदगाह व प्रमुख मस्जिदों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। ए...