मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर, संवादाता l ईद-उल-फ़ित्र का त्योहार शनिवार को जिले भर में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है l इससे पहले नगर के इमामबाड़ा स्थित बड़ी ईदगाह पर सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अकीदत के साथ ईद की अदा किया गया l नमाज में मुल्क की सलामती की दुआ की गई l सफेद कुर्ता, पायजामा,सिर पर जालीदार टोपी लगाए इमामबाड़ा ईद गाह पर पहुंचे l जहां एक साथ हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की गईं l नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद के त्योहार की मुबारकबाद दी l नमाज के बाद ईद की सेवइयों की सुगंध फिजा में घुल गई l शोशल मिडिया पर भी ईद मुबारक का दौरा चलता रहा l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...