बागपत, मार्च 21 -- बड़ौत। नगर की छपरौली चुंगी के पास शनिवार को ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लोगों ने एक-दूसरे पर हाथापाई शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच कर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि बताया जा रहा है कि मारपीट एक ही परिवार के लोगों के बीच हुई थी, जिसमें दोनों के बीच समझौता हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...