प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। ईद के मौके पर सभी मस्जिदों में सुबह नमाज अता की गई। सुबह अलग-अलग मस्जिदों में सुबह ही रोजेदार जुटे और तय समय पर पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की। जिसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर सभी को ईद की बधाइयां दीं। ईदगाह में नमाज को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के आला अफसर भी मौजूद रहे। शिया जामा मस्जिद चक, जामा मस्जिद चौक में सुबह से ही पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। नमाज के बाद समाज सेवियों ने वहीं पर सिंवईं भी बांटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...