हरदोई, मार्च 19 -- सण्डीला। सण्डीला में शहर क़ाज़ी सैय्यद मो. आरिफ़ अब्दुल्लाह ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि ईद-उल-फ़ित्र और ईद-उल-अज़हा की नमाज़ ईदगाह में अदा करना सुन्नत है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में ईदगाह पहुंचकर नमाज़ अदा करने की अपील की। ईद की नमाज़ से पहले ग़ुस्ल करना, साफ कपड़े पहनना, सुरमा लगाना और खुशबू का इस्तेमाल करना भी सुन्नत अमल है। नमाज़ के बाद दिए जाने वाले खुतबे को ध्यानपूर्वक सुनने की भी उन्होंने अपील की, ताकि दीन की सही समझ और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ सके। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अहमद सईद नक्शबंदी ने बताया कि चांद की तस्दीक के बाद ईदगाह में सुबह 9:30 बजे नमाज़ अदा की जाएगी। नमाज़ के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कमेटी ने प्रशासन से साफ-सफाई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.