औरैया, मार्च 21 -- बेला, संवाददाता। बेला क्षेत्र के बस्ती स्थित नूरानी मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज श्रद्धा, उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की गई। सुबह से ही मस्जिद परिसर में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और भाईचारे का माहौल नजर आया। नमाज की अगुवाई हाफिज ईशाक खान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। साथ ही देश में शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई गई। मौलाना जुबेर ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर अजीज खान, अनवार खान, यूनिस खान, हाजी अली, हीरा अली, मोमिन अली, समीम, तालिब, जीशन अजीम, कल्लू रिजवान...