सहरसा, मार्च 18 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। रमजान का मुकद्दस महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और ईद-उल-फितर की आमद के साथ ही सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के गांवों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। ईद के चांद के दीदार से पहले ही परदेस में रहकर रोज़गार और पढ़ाई करने वाले लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। अपनों की इस वापसी ने पूरे इलाके को उत्साह, उमंग और अपनत्व से भर दिया है। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन इन दिनों मिलन स्थल बना हुआ है। यहां रोज़ाना बड़ी संख्या में बाहर से लौटने वाले लोगों की भीड़ देखी जा रही है। प्लेटफॉर्म पर जैसे ही ट्रेन पहुंचती है, परिवार के लोग अपने अपनों को देखने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। लंबे समय बाद घर लौटे बेटों और भाइयों को देखकर मां-बाप और परिजनों की आंखें खुशी से नम हो जाती हैं। कोई गले लगकर अपनेप...