बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। ईद-उल-फितर का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सदर बाजार समेत प्रमुख बाजारों में इन दिनों खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं और युवा नए कपड़े, सूट, अनारकली और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी में जुटे हुए हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के कारण बाजार देर रात तक गुलजार नजर आ रहे हैं। रविवार को शहर के नुमाइश ग्राउंड में लगने वाले इतवार बाजार में भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। यहां कपड़ों, जूतों और घरेलू सामान की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर महिलाओं और युवतियों में नए डिजाइन के सूट और अनारकली ड्रेस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।बाजारों में ईद से जुड़ी चीजों की मांग भी बढ़ गई है। सेवइयां, इत्र, टोपी और अन्य पारंपरिक सामान की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ लगी रही। दुकानदारों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.