औरैया, मार्च 14 -- फफूंद, संवाददाता। ईद का त्योहार नजदीक आते ही नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़ों की खरीदारी के बाद अब लोग ईद के लिए सेवई, खजूर, ड्राई फ्रूट और पकवान बनाने की सामग्री खरीदने में जुट गए हैं। सुबह से देर शाम तक बाजारों में लोगों की भीड़ बनी हुई है और दुकानों पर अच्छी खासी चहल-पहल देखी जा रही है। ईद के मौके पर घरों में बनने वाली मीठी सेवई का विशेष महत्व होता है। इसी को देखते हुए बाजारों में सेवई, खजूर, काजू, बादाम, किशमिश सहित अन्य सूखे मेवों की बिक्री तेज हो गई है। लोग अपने घरों में मेहमानों के स्वागत की तैयारियों के तहत पहले से ही आवश्यक सामान खरीदकर रख रहे हैं, ताकि ईद के दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जा सकें। वहीं महिलाओं में भी ईद को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं मेहंदी, चूड़ियां, कंगन, इत्र व अन्य श्रृंगार के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.