मेरठ, मार्च 15 -- जैसे-जैसे माह-ए-रमजान अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है, इसी के साथ ईद-उल-फितर की तैयारियां तेज होती जा रही है। देर रात तक महिलाएं, बच्चे, युवा बाजारों में खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने ईद-उल-फितर की नमाज का ऐलान करते हुए कहा कि ईद की नमाज दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में सुबह आठ बजे होगा। रमजान के आखिरी दिनों में ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिससे बाजारों में भारी रौनक और चहल-पहल है। कपड़े, जूते, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और मेहंदी की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ है। शाम के समय बाजारों में सेवई, मेवे और नए फैशन के परिधानों की जमकर खरीदारी हो रही है। नए डिजाइन के सूट, पारंपरिक कुर्ता-पायजामा के साथ-साथ रंग-बिरंगी चूड़ियों की खूब मांग है।ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने दुकानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.