रामगढ़, मार्च 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि शहर में ईद-उल-फितर को लेकर उत्साह अपने चरम पर है। शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों-नईसराय ईदगाह, गोलपार, एकरा मस्जिद, सौदागर मुहल्ला, दुसाध मुहल्ला, न्यू बस पड़ाव और नईसराय स्थित मस्जिदों में अकीदतमंद ईद की नमाज़ अदा करेंगे। इस पावन अवसर पर लोग सुबह से ही नए कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर और सजधज कर ईदगाह व मस्जिदों की ओर रुख करेंगे। ईद की नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर "ईद मुबारक" कहेंगे और आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देंगे। शहर में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं भी की जाएंगी। रमज़ान के पूरे महीने रोज़ा रखने के बाद आने वाली ईद को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में भी ईद की रौनक साफ नजर आ रही है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सेवई, खजूर, मेवे और अन्य खाद्य साम...