लखनऊ, मार्च 20 -- रहीमाबाद,(लखनऊ)संवाददाता। राजधानी के रहीमाबाद क्षेत्र के दिलावर नगर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पिता से हुई कहासुनी के बाद गुरुवार शाम रोज़ा तोड़े बिना घर से निकले 22 वर्षीय ट्रैक्टर चालक फरहान का शव शुक्रवार दोपहर गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर नसीम के आम के बाग में रस्सी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के चाचा कमरुद्दीन ने भतीजे की हत्या कर शव लटकाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरहान के पास अपना खुद का ट्रैक्टर था और वह उसे स्वयं चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। ट्रैक्टर से होने वाली कमाई का सारा हिसाब वह खुद संभालता था। दो दिन पूर्व उसके पिता शमशुद्दीन नेपाल में ईंट-भट्टे पर मज़दूरी करने के बाद ईद का त्योहार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.