लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। ईद का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। बुधवार को शहर के मुख्य बाजार सहित आसपास के इलाकों में कपड़ा और शृंगार की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचकर ईद की खरीदारी में जुटे रहे, वहीं देर रात तक बाजार में चहल-पहल बनी रही। कपड़ा दुकानों में रेडीमेड कपड़े, कुर्ता-पायजामा, शर्ट, टी-शर्ट, बच्चों के फैशनेबल ड्रेस और महिलाओं के सूट-साड़ी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। चितरंजन रोड स्थित पुरानी बाजार में एक दुकानदार द्वारा Rs.500 में तीन साड़ी के विशेष ऑफर ने ग्राहकों को खासा आकर्षित किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। युवाओं में नए डिजाइन के कुर्ते, शर्ट और ट्रेंडी कपड़ों की मांग बढ़ी है, जबकि महिलाएं आकर्षक ड...