पाकुड़, मार्च 12 -- पवित्र माह रमजान के दो दशक गुजरने के साथ ही जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में ईद की तैयारियां परवान चढ़ने लगी हैं। 22 रोजे और 23 तराबी संपन्न होने के बाद अब बाजारों में ईद का बाजार पूरी तरह गर्म हो चुका है। कपड़ों से लेकर जूतों और खान-पान की दुकानों पर सुबह से देर रात तक खरीदारों की काफी भीड़ देखी जा रही है। ​शहर के मुख्य बाजार, कालिभषान के आसपास शॉपिंग मॉल्स में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है। ईद की खुशियों को दोगुना करने के लिए लोग नए परिधानों और साज-सज्जा के सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। विशेष रूप से रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर युवाओं और बच्चों की पसंद के ट्रेंडी कपड़ों की मांग सबसे अधिक है।​रेडीमेड और गारमेंट्स, कुर्ता-पायजामा, शेरवानी और लेटेस्ट डिजाइन के सूट की भारी मांग है। कपड़ों की मैचिंग के साथ सैं...