किशनगंज, मार्च 15 -- पौआखाली। ईद का त्योहार नजदीक आते ही पौआखाली बाजार सहित आसपास के इलाकों के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। रविवार को कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचकर ईद के लिए कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रही।कपड़ा दुकानों में खासकर रेडीमेड कपड़े, कुर्ता-पायजामा, बच्चों के फैशनेबल ड्रेस और महिलाओं के सूट-साड़ी की दुकानों पर लोगों की लंबी कतार लगी रही। युवाओं में नए डिजाइन के कुर्ते, शर्ट और टी-शर्ट की मांग अधिक देखी जा रही है, जबकि महिलाओं में आकर्षक डिजाइन के सूट, साड़ी और ड्रेस मटेरियल की खरीदारी जोरों पर है। बच्चों के लिए रंग-बिरंगे और नए डिजाइन के कपड़ों की भी अच्छी बिक्री हो रही है।दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बिक्री में लगातार...