हाजीपुर, मार्च 22 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता समस्तीपुर जिला के महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग के सादीपुर गांव में शनिवार की सुबह रोड के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पातेपुर के मालपुर गांव निवासी मोहम्मद सहदुल का 40 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हदीश था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। वहीं स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर ईद का सामान लाने के लिए समस्तीपुर जिले के महुआ ताजपुर रोड के सादीपुर बाजार के पास गया था। बाजार से ईद पर्व की खरीदारी कर वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों...