सहारनपुर, मार्च 22 -- नानौता। नानौता में ईद की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब नगर निवासी चार युवक एक बाइक पर माधोपुर गांव से लौट रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल है। दो युवक मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक के परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई शव को साथ ले गए। शनिवार शाम मोहल्ला कानूनगोयान निवासी साहिल, आदिल, शहज़ाद व एक अन्य बाइक से माधोपुर से लौट रहे थे। बाइक ईंट भट्ठे के पास पहुंची तभी संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ में जा टकराई। चारों युवक घायल हो गये। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी नानौता पहुंचाया। चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदिल पुत्र खुर्शीद को हायर सेंटर रेफर कर दिया। शहज़ाद का निजी चिकित्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.