कटिहार, मार्च 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पवित्र रमजान माह अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसके साथ ही जिले भर में ईद-उल-फितर की रौनक साफ नजर आने लगी है। शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालयों तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों की दुकानों, जूते-चप्पल, इत्र, टोपी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। वहीं ईद के पारंपरिक पकवानों के लिए सेंवई, खजूर और सूखे मेवों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है।शाम होते ही बाजारों में बढ़ी चहल-पहलशहर के प्रमुख बाजारों मंगल बाजार, फलपट्टी, न्यू मार्केट, मिरचाईबाड़ी समेत आसपास के व्यावसायिक इलाकों में इन दिनों शाम होते ही खास चहल-पहल देखने को मिल रही है। रोजा खोलने के बाद बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ बाजार पहुंच रहे हैं और त्योहार की खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों और युवाओं में नए कपड़...