शाहजहांपुर, मार्च 18 -- दरगाह शाह लियाकत हुसैन फाजिल ए तिलहरी के सज्जादा नशीन व शहर इमाम हजरत मोहम्मद स्वालेह शद्दन मियां ने कहा कि ईद की नमाज ईदगाह मौजमपुर में सवा आठ बजे होगी। सड़क पर नमाज न पढ़ें जिससे कि सड़क पर यातायात बधित न हो। नमाज़ ईदगाह में ही पढ़ें। प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें। लाउडस्पीकर की आवाज नियमानुसर रखें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ईद को भाईचारे से मनाएं और नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...