उरई, मार्च 20 -- उरई। ईद का चांद दिखते ही तैयारी को लेकर बाजार पूरी तहर गुलजार दिखा। महिला एवं बच्चे बाजार में खरीदारी की। दुकानों पर ग्राहक पहुंचने पर दुकानदार खुश नजर दिखे। बाजार में खरीदारों का आलम यह रहा कि पूरी रात तक खरीदारी की गई है। सबसे ज्यादा खरीदारी सिवाई , सूतफेनी, कपड़ों और डेकोरेशन के सामान की गई। शुक्रवार शाम को ईद का चांद दिखते ही महिलाएं, युवतियां, बच्चे व युवा बाजार में खरीदारी के लिए उमड़े। ईद की तैयारी भी मुस्लिम बस्तियों में शुरू हो गई है। जिसको लेकर महिलाएं एवं बच्चे युवक बाजार में पहुंचकर खरीदारी शुरू कर दी है जहां पर खाने पीने के अलावा कपड़े, चूड़ी, बर्तन , क्रोकरी, सजावट, मेकअप, जूते , चप्पल, जेवर सहित अन्य दुकानों पर महिलाओं एवं युवको की भीड़ देखने को मिल रही है। जिससे बाजार गुलजार नजर आए। ग्राहकों की भीड़ देखकर ...