आजमगढ़, मार्च 18 -- सरायमीर। रोजेदार ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। अगर गुरुवार को चांद दिखाई दिया, तो शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। अन्यथा ईद शनिवार को होगी। सरायमीर कस्बे में ईद की तैयारी के लिए देर रात तक दुकानें खुल रही हैं। आखरी समय में लोग अब ईद की नमाज़ के लिए रेडीमेड कुर्ता, पायजामा के साथ सदरी खरीद रहे हैं । सिलाई के लिए दुकानों पर दर्जी कपड़ा लेना बंद कर दिए हैं । इसके साथ ही युवक रेडीमेड कपड़ों में बैगी जिंस, टी शर्ट के साथ शर्ट खरीद रहे हैं। दुकानदार सालिम ने बताया कि रेडीमेड ट्राउजर, बैगी नार्मल जिंस बिक रही है। महिलाओं की भीड़ कॉस्मेटिक, चूड़ी की दुकानों पर अधिक दिखाई दे रही है। दुकानदार ओबैदुर्रहमान ने बताया कि आई शैडो लाइनर, फेस पाउडर, लिपिस्टिक के साथ -साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गले का हार, हेयर रिंग,अंगूठी, कान के टप...