लोहरदगा, मार्च 21 -- कुडू , प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखंड में शनिवार को ईद और सरहुल पर्व के मौके पर पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा। सुबह जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं दोपहर से शाम तक आदिवासी समाज के सरहुल जुलूस ने पूरे क्षेत्र को उल्लासपूर्ण बना दिया। सुबह ईद के मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखा गया। वहीं दोपहर से केंद्रीय सरहुल समिति के तत्वावधान में कुडू में विशाल जुलूस निकाली गई। पड़हा पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे युवक-युवतियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर भव्य जुलूस निकाला। जुलूस पड़हा भवन कुडू से शुरू होकर बाजारटांड़ झखरा पहुंचकर पहान...