गुमला, मार्च 16 -- गुमला, प्रतिनिधि । आगामी ईद-उल-फितर और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि गुमला शहर हमेशा से आपसी सद्भाव और भाईचारे की मिसाल रहा है। उन्होंने लोगों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।बैठक में सरहुल जुलूस के रूट और समय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जुलूस के निर्धारित मा...