गिरडीह, मार्च 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के शहरी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शुक्रवार को बड़ा चौक से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 32 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उन्होंने ईद और रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता के प्रतीक होता है। इन्हें शांतिपूर्ण तरीके से मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिया कि पूरी सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। कहा कि आम जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। हर गतिविधि पर रखें कड़ी नजर: डीसीइन पुलिस वाहनों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्ष...