प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन ईद और रामनवमी पर नहीं होगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने शुक्रवार को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा है कि 21 मार्च को ईद और 26 मार्च को रामनवमी पर्व पर मूल्यांकन कार्य स्थगित रखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर 22 मार्च को जिन मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) प्रारंभिक परीक्षा-2025 होनी है वहां दोपहर एक बजे से मूल्यांकन कार्य होगा।सचिव ने अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी एवं प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि जिन मूल्यांकन केन्द्रों पर 22 मार्च को एपीओ की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है, वहां परीक्षावधि (09:30 बजे से 11:30 बजे तक) के दौरान म...