सुल्तानपुर, जून 16 -- सुलतानपुर। जिले में शिया समुदाय ने ईद-ए-गदीर के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन करके जश्न मनाया। इस दौरान मोहम्मद साहब के उत्तराधिकारी हजरत अली अलैहिस्सलाम की ताजपोशी के मौके पर रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे जामा मस्जिद अमहट में नमाज हुई। इसके बाद अमहट चौराहे पर फल वितरण का कार्य किए। तनजीमे हैदरी गोराबारिक अमहट की तरफ से रात 8 बजे जामा मस्जिद में महफिल हुई। कुरान पाक की तलावत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें फरमान अली आजमी व मौलाना अब्बास इरशाद नकवी लखनऊ ने तकरीर किया। कहा कि मोहम्मद साहब ने अपने समय में अंतिम हजरते की वापसी पर सवा लाख हाजियों के बीच में खुदा के आदेश पर हजरत अली अलैहिस्सलाम को अपना उत्तराधिकारी जानशीन बनाया था। इसी की याद में हर साल ईद-ए-गदीर का जश्न मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन मनाजिर जैदी मेरठी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.