अंबेडकर नगर, जून 3 -- अम्बेडकरनगर। ईद-ए-गदीर का आयोजन शुक्रवार को होगा। अंजुमन अकबरिया के सचिव यासिर हुसैन ने बताया कि 18 जिलहिज के दिन हजरत मोहम्मद मुस्तफा ने गदीर मैदान में हजरत अली अस को उत्तराधिकारी घोषित किया था, इसलिए ईद ए गदीर मनाई जाती है। नगर के इमामबारगाह मीरानपुर में पांच जून की शाम चार बजे से महफिल का आगाज होगा। महफिल में मौलाना अकबर अली वायज, मौलाना मोहम्मद अब्बास, मौलाना शारिब अब्बास तकरीर करेंगे। महफिल को सफल बनाने में अजमी अब्बास, समीर, राशिद, वसी, सलमान, मुसर्रत हुसैन लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...