पाकुड़, मार्च 7 -- एसडीपीओ विजय कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की। अपराध गोष्ठी में मुख्य रूप से आगामी ईद पर्व एवं रामनवमी को लेकर संबंधित सभी पुलिस पदाधिकारी को विशेष रूप से चौकस रहने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि दोनों ही पर्व को लेकर सोशल मीडिया पर विशेष रूप से नजर रखेंगे। किसी के द्वारा भी अगर किसी भी धर्म का भावना को ठेस पहुंचाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वैश्विक युद्ध को देखते हुए उन्होंने लोगों से अपील किया कि तेल को लेकर किसी भी तरह का अफवाह नहीं फैलाया जाए। बेवजह पेट्रोल पंपों पर तेल खरीदने के लिए भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। भारत में पर्याप्त रूप से तेल मौजूद है, सरकार ने इसकी पुष्टि भी की है। इसलिए अफवाह फैलाने वालों से दूर रहें। उन्होंने बच्चा चोरी ...