लखनऊ, मार्च 21 -- माह-ए-रमजान के 30 रोजे के एवज में अल्लाह तआला ने मुसलमानों को ईद का तोहफा अता किया। अल्लाह का शुक्र अदा करने के लिए ईद-उल-फित्र की नमाज शनिवार को मुहब्बत, अकीदत व रवायत के अनुसार अदा की गई। शहर की सभी ईदगाहों और तमाम मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। तय समय से पहले ईदगाह, मस्जिदें भर गईं। लोगों ने अन्य खाली जगहों पर जानमाज, चादर वगैरा बिछाई। कमेटियों द्वारा भी नमाज पढ़ने के लिए खास इंतजाम किया गया था। बच्चों से लेकर बड़ों के चेहरों पर खुशियों की चमक देखने लायक थीं। ईद की नमाज के समय तक ईदगाह, मस्जिदों में नमाजियों की कतारें लग गईं। लोगों ने ईदगाह और मस्जिद के इमामों की तकरीर ध्यान लगा कर सुनी।लखनऊ ऐतिहासिक ईदगाह में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फर्रुखी ने विशेष दुआ की, जिसमें पूरी दुनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.