सासाराम, मार्च 12 -- रोहतास, एक संवाददाता। ईद उल फितर एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से बुधवार को बंजारी पंचायत सभागार में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने की। जबकि संचालन पंचायत के मुखिया मोहम्मद अली हसन ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बीडीओ ने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी भीड़ भाड़ स्थानों, बाजारों चौक चौराहों, जामा मस्जिदों ,ईदगाहों पर अतिरिक्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। साथ ही जुलूस के रूटचार्ट एवं समयसारणी की जानकारी लेते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.