किशनगंज, मार्च 19 -- पौआखाली। बुधवार को ईद-उल-फितर और रामनवमी को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पौआखाली थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि क्षेत्र की पहचान सामाजिक एकता से है और इसे हर हाल में कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है। थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.