साहिबगंज, मार्च 15 -- उधवा। राधानगर थाना परिसर में रविवार को ईद उल फितर को लेकर एसडीओ सदानंद महतो की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।इस दौरान उधवा के करीब 23 स्थानों पर ईद उल फितर पर विशेष नमाज अदा करने वाले ईदगाह कमेटी से निर्धारित समय की जानकारी ली। सड़क किनारे होने वाले नमाज के दौरान विधि व्यवस्था के लिए उधवा ईदगाह,अमानत, बेगमगंज, केलाबाड़ी, चांदशहर समेत कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने की सुझाव दिया गया। एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में ईद को लेकर समाज के बुद्धिजीवियों की भागीदारी होना चाहिए। रामनवमी व ईद उल फितर पर असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। सोशल मीडिया पर भ्रमण न्यूज फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने कहा ईद शांति का प्रतिक है। एसडीओ सदानंद महतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.