रामगढ़, मार्च 20 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर मांडू प्रखंड क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। मांडू थाना क्षेत्र में अंचल निरीक्षक सुभाष कुमार एवं पुअनि ब्रह्मवत कुमार की तैनाती की गई है। वहीं मांडूचट्टी में कनीय अभियंता प्रभात कुमार के साथ मपुअनि सुकमनी, हुआग में सहायक अभियंता शिव शंकर बेदिया के साथ पुअनि संतोष उरांव, कुजू ओपी में अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर के साथ पुअनि आशुतोष कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी क्रम में दिगवार में डॉ. ...