पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत ईद-उल-फितर को लेकर क्षेत्र में उत्साह और तैयारी का माहौल देखने को मिल रहा है। 20 या 21 मार्च को मनाए जाने वाले इस पवित्र पर्व के मद्देनजर ईदगाह कमिटी (पाकुड़िया, मोंगलाबांध, बांकाटोला) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नमाज के समय, स्थान और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मोंगलाबांध सरदार मो. नेजाद अली ने की। गौरतलब है कि पाकुड़िया, मोंगलाबांध और बांकाटोला के लोग वर्षों से एक साथ मिलकर ईद की नमाज अदा करते आ रहे हैं, जो क्षेत्र में आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द की मिसाल प्रस्तुत करता है। इस दौरान तीनों गांवों के गणमान्य लोगों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ईद-उल-फितर की नमाज मौजा मोंगलाबांध में स्थित ईदगाह में एक साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.