लातेहार, मार्च 17 -- संवाद- 10 ईद उल फितर की नमाज़ का समय तय,तैयारियों को लेकर बैठक संपन्नबालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में आयोजित बैठक में ईद-उल-फितर की नमाज़ के समय व व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि बालूमाथ ईदगाह में ईद की नमाज़ सुबह 9:15 बजे अदा की जाएगी। वहीं जिलंगा गांव स्थित जामा मस्जिद परिसर में भी अलग बैठक आयोजित कर आसपास के गांवों जिलंगा, मारंगलोइया, हेबना व बारा के लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मो़ ऐनुल हक ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिलंगा स्थित ईदगाह कर्बलाटांड़ में नमाज़ सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी। उपस्थित लोगों ने नमाज़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पहले पूरी करने और ईदगाह में अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया। ब...