देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया/रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान टीम। ईद उल फितर की तैयारी के लिए रोजेदार दुकानों पर उमड़ पड़े। बुधवार को नमाज के लिए टोपी और कुर्ता पाजामा की जमकर खरीदारी की। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में इफ्तार के बाद खरीदारों की भीड़ से मेले जैसा माहौल रहा। चांद दिखा तो शुक्रवार को ईद उल फितर की नमाज पढ़ी जाएगी।मुस्लिम भाइयों के लिए खुशियों का पर्व ईद उल फितर की तैयारी आखिरी दौर में पहुंच गई है। मुस्लिम भाई ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद देते हैं। मुस्लिम भाइयों ने नमाज के लिए तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को चांद दिखा तो शुक्रवार को ईद उल फितर की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके चलते बुधवार को मुस्लिम बहुल इलाकों में इफ्तार के बाद खरीदारी करने भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के तहसील रोड, अबू बकर नगर में रोजेदारों न...