आदित्यपुर, मार्च 22 -- चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज अदा की गई। जहां रोजेदारों ने देश-दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। चांडिल जामा मस्जिद सहित नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी, सिंदूरपुर, कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह स्थित नूरी मस्जिद, चौड़ा की बड़ी मस्जिद, ईचागढ़ प्रखंड के गोरांगकोचा और आमड़ा स्थित मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। तिरुलडीह स्थित नूरी मस्जिद में इमाम हाफिज इस्लामउद्दीन ने नमाज अदा कराई। नमाज के उपरांत सामूहिक रूप से देश में शांति, भाईचारे और समृद्धि के लिए दुआ की गई। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर...