सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर संवाददाता ईद-उल-फितर और आखिरी जुमा को देखते हुए बुधवार को अंबाला रोड स्थित एक पैलेस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्द सिंह की अध्यक्षता में नगर व शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों और समाज के जिम्मेदार लोगों ने त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने पर जोर दिया।एसएसपी अभिनन्द सिंह ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ ईद मनाएं और सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। शहर काजी नदीम अख्तर ने लोगों से अपील की कि ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही अदा करें तथा शासन की गाइडलाइन का पालन करें। जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद ने सड़कों पर जाम की समस्या और ई-रिक्शा के रूट को व्यवस्थित करने की बात रखी। एसपी देहात सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.