रुडकी, मार्च 21 -- कलियर, संवाददाता। ईद-उल-फितर का त्योहार कलियर और आसपास के देहात क्षेत्रों में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र की ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन-शांति, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। बच्चों में ईदी पाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। माह-ए-रमजान के पूरा होने के बाद ईद का त्योहार पूरे देश और प्रदेश में खुशी और मोहब्बत के साथ मनाया गया। शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ही लोगों ने ईद की तैयारियां शुरू कर दी थीं। शनिवार को दरगाह साबिर पाक की साबरी जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, उमर मस्जिद समेत क्षेत्र की अन्य मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.