उन्नाव, मई 25 -- शुक्लागंज, संवाददाता। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को डीएम घनश्याम मीना एवं एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। दोनों अधिकारियों के साथ एडीएम फाइनेंस सुशील कुमार, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी दीपक यादव, सदर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस थाना गंगाघाट पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने थाना गंगाघाट क्षेत्र के राजधानी मार्ग एवं मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों की पैदल गश्त की। इस दौरान शुक्लागंज स्थित जामा मस्जिद का विशेष निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने नमाज की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मस्जिद प्रबंधकों एवं स्थानीय लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बकरीद : विधि व्यवस्था...