शामली, मई 28 -- कैराना। नगर की गुलशन नगर बस्ती में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। ईद-उल-अज़हा जैसे पर्व पर भी समस्या का समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल कर नाराजगी जताई है। गुरुवार को गुलशन नगर बस्ती निवासी मौलाना बिलाल अहमद आदि ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए बताया कि बस्ती में करीब 300 से 400 परिवार निवास करते हैं। पिछले करीब एक महीने से बस्ती के मुख्य मार्ग पर पानी भरा हुआ है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जलभराव के चलते राहगीरों और बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है, जबकि गंदगी और बदबू से भी परेशानी बढ़ गई है। मौलाना बिलाल अहमद ने बताया कि ईद-उल-अज़हा के अवसर पर नगरपालिका की ओर से सड़क के एक किनारे पर कली डलवाई गई, लेकिन...