रामगढ़, मई 29 -- मांडू।निज प्रतिनिधि यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा मांडू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया।मांडू क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह नमाज अदा की। इस दौरान देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर जिलेभर में चाक- चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्थासमुदाय के नेता की अपील इस मौके पर जामा मस्जिद मांडू चट्टी के सदर मो मोबिन ने आपसी प्रेम और गंगा-जमुनी तहजीब बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मांडू में हमेशा से भाईचारे की परंपरा रही है और यहां सभी लोग शांति के साथ पर्व मनाते हैं।जामा मस्जि...