मुजफ्फर नगर, मई 28 -- भोपा ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भोपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से पूर्व में गौकशी के मामलों में संलिप्त रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी आरोपियों का शांति भंग में चालान किया है। यह भी पढ़ें- अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाईपुलिस का विशेष अभियान थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उन लोगों को चिन्हित किया गया, जिनके खिलाफ पूर्व में गौकशी के मामले दर्ज रहे हैं और जिनसे प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। यह भी पढ़ें- बकरीद में 230 से अधिक मजिस्ट्रेट व 300 पुलिस पदाधिकारियों की ...