जहानाबाद, मई 28 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में त्याग और बलिदान का प्रतीक पर्व ईद उल अजहा शांतिपूर्ण मनाया गया। इस मौके पर सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दिया। इसके बाद लोगों ने गरीबों को जकात दिया। मखदुमपुर शहर की दोनों मस्जिदों में नमाज के समय काफी भीड़ देखी गई।इस के अलावे डकरा , मकपा, बघबार , पकाही, जगपुरा आदि जगहों पर भी नवाज के लिए भीड़ देखी गई। सभी महत्वपूर्ण जगहों पर दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल की तैनाती थी। यह भी पढ़ें- सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया ईद उल अजहा का त्योहार यह भी पढ़ें- सौहार्द पूर्वक मनाई गई बकरीद यह भी पढ़ें- ईद उल अजहा की नमाज के बाद मुल्क में शांति के लिए मांगी दुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...