मेरठ, मई 20 -- ईद-उल-अजहा का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। इस मौके पर सुरक्षा से लेकर बिजली-पानी आपूर्ति, सफाई की मांग को लेकर जमीयत उलमा ए हिन्द के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी, हाजी शीराज रहमान एवं हाजी मोहम्मद इमरान सिद्दीकी के नेतृत्व में डीएम डॉ. वीके सिंह से मिला और उन्हें 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। दूसरी ओर, जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों पर नमाज नहीं होने के बयान पर कहा कि उनका आदर-सम्मान करते हैं। कहा कि ईद के मौके पर नमाज 15 मिनट में हो जाती है, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान 15 दिनों तक व्यवस्थाएं रहती है। यह भी पढ़ें- मस्जिद में ही अदा करें ईद-उल-अजहा की नमाज धार्मिक आयोजन तक सड़क पर ही होते हैं। कहा कि सरकार को हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी के लिए अपना नजरिया एक समान रख...